उत्तराखंड

वार्ड 35 में 19.56 लाख रुपये से नाले पर लगेगा सुरक्षा जाल, महापौर शम्भू पासवान ने किया कार्य का शुभारम्भ*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 3 नवंबर। नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 35 में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 3 नवंबर। नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 35 में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। मंगलवार को महापौर शम्भू पासवान ने 19.56 लाख रुपये की लागत से नाले के ऊपर सुरक्षा जाल लगाने के कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। खुले नाले के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाले पर सुरक्षा जाल लगाने का कार्य शुरू कराया गया है।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से नाले में गिरने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही नाले में कूड़ा-कचरा जाने से रोकने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 35 के पार्षद सत्या कपुरवान, निर्मला उनियाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.