देव भूमि जे के न्यूज,स्वर्गाश्रम। धर्मनगरी के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आज गीता आश्रम की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और आश्रम के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
रथयात्रा के शुभारंभ से पूर्व भगवान जगन्नाथ का विधिवत पूजन महामंडलेश्वर एवं ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी ललितानंद गिरि ने विशेष अतिथि के रूप में किया। इसके बाद यात्रा गीता आश्रम से प्रारंभ होकर गंगा चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर, गीता भवन, साधु समाज मार्केट, परमार्थ निकेतन और वानप्रस्थ आश्रम होते हुए वेद निकेतन पहुंची। यहां विश्राम एवं पूजन के पश्चात रथयात्रा वापस गीता आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में स्वामी सर्वात्मानंद, स्वामी दिव्यानंद, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, रामकृष्ण पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, नगर पंचायत लक्ष्मणझूला की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, योगी चेतन, डॉ. दीपक गुप्ता, ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण आधार मिश्रा, प्रबंधक त्रिभुवन उपाध्याय, पंकज शर्मा, शिव कुमार चतुर्वेदी, प्रमिला शाह और शशि गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रथयात्रा का स्वर्गाश्रम क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, पूजन और स्वागत के साथ अभिनंदन किया। स्वर्गाश्रम, गीता भवन, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ आश्रम और वेद निकेतन के प्रबंधकों एवं कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ का स्वागत एवं पूजन किया।
यात्रा का स्वागत करने वालों में स्वर्गाश्रम प्रबंधक श्रीवास्तव, युवा व्यापार मंडल के गणेश शर्मा, उमाशंकर गौतम, मनीष राजपूत, अनिल, किशोरी लाल, स्वामी गुरुचरण दास, डालमिया कोठी के विजय दीक्षित, माधव अग्रवाल, विजय शर्मा और योगी विष्णु पाणिग्रही सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
रथयात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। गीता आश्रम पहुंचने पर भगवान जगन्नाथ की आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन भानुमित्र शर्मा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. दीपक गुप्ता ने गीता आश्रम की ओर से रथयात्रा में शामिल सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







0 Comments