देव भूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश। इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। अब ऋषिकेश में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा शुरू हो गई है। तिलक रोड स्थित JAI SAI HERO में VIDA 6kW Fast Charger स्थापित किया गया है।
इस सुविधा के शुरू होने से इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को अपने वाहनों की बैटरी चार्ज कराने में सहूलियत मिलेगी। अब ग्राहक जय साईं हीरो, तिलक रोड, ऋषिकेश पहुंचकर इस चार्जिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन की दिशा में यह एक उपयोगी पहल है।







0 Comments