ऋषिकेश

आवास विकास की गली नंबर-03 में 11 लाख रुपये से बनेगी सड़क, महापौर शम्भू पासवान ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को महापौर शम्भू पासवान ने वार्ड संख्या-17 के अंतर्गत आवास विकास की गली नंबर-03 में लगभग 11 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। गली की सड़क खराब होने के कारण लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। शहरवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए।

क्षेत्रीय पार्षद राम कुमार संगर ने सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने पर महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गली नंबर-03 की सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।

शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद राम कुमार संगर सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.