उत्तराखंड

*बापू ग्राम वनभूमि प्रकरण के स्थायी समाधान के लिए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। बापू ग्राम वनभूमि प्रकरण के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। बापू ग्राम वनभूमि प्रकरण के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण की गंभीरता को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए ठोस पहल करने का आग्रह किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बापू ग्राम और आसपास के क्षेत्रों में पिछले लगभग 75 वर्षों से करीब 60 हजार की आबादी निवास कर रही है। ऐसे में हजारों परिवारों के आशियानों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार की ओर से स्थायी और प्रभावी समाधान निकाला जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील विषय को वह मुख्यमंत्री के साथ पूर्व में हुई मुलाकातों में भी लगातार उठाते रहे हैं। इस प्रकरण से प्रभावित परिवारों की चिंताओं और उनके भविष्य को लेकर उन्होंने बार-बार सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी बापू ग्राम वनभूमि प्रकरण के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने सचिव शैलेश बगोली को फोन कर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई और समाधान के लिए निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस प्रकरण के समाधान की दिशा में पूर्व में ही कैबिनेट बैठक में समिति गठित करने का निर्णय लिया जा चुका है।

डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मामले की संवेदनशीलता और इससे जुड़ी बड़ी आबादी को देखते हुए समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि दशकों से निवास कर रहे हजारों परिवारों को राहत मिल सके और उनके आशियानों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.