उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी पर किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद।

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून, 20 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना…

मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी पर किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद।

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून, 20 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से उत्तराखंड की निरंतर उन्नति, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि मातृशक्ति की उपासना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। कन्या पूजन के माध्यम से समाज को बेटियों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समानता का संदेश मिलता है।

उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से उत्तराखंड में सुख-समृद्धि बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.