उत्तराखंड

सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट.

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून, 19 अक्टूबर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट…

सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट.

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून, 19 अक्टूबर।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाना हर्ष का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के अनुभव, संवैधानिक नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के किसान परिवार से आने वाले डॉ. बिसेन एक अनुभवी जननेता और कुशल प्रशासक हैं। वह चार बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष और बालाघाट से लोकसभा सांसद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सतपाल महाराज ने कहा कि आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. बिसेन की विशेषज्ञता तथा जनसेवा का लंबा अनुभव उत्तराखंड के विकास में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत भी मौजूद रहीं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.