देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 28 सितंबर। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के घर से ऋषिकेश बाजार जाने के लिए निकलने के बाद वापस नहीं लौटने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश किए जाने के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 484/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर किशोरी की तलाश और प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए।
विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और सुरागरसी के आधार पर पुलिस को 27 सितंबर को सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद अभियुक्त कृष्णा आईडीपीएल कॉलोनी क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65 बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर कृष्णा वर्मा को 27 सितंबर को शाम 3:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
कृष्णा वर्मा पुत्र वीरेन्द्र वर्मा, निवासी चेक मोहम्मद पुराना बाजार, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष। वर्तमान पता आईडीपीएल कॉलोनी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून।
पुलिस टीम में म0उ0नि0 ज्योति शर्मा, कांस्टेबल 309 अंकुर कुमार और कांस्टेबल 16 उदयवीर सिंह शामिल रहे।







0 Comments