उत्तराखंड

*हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 39वीं यूजी आईएपी क्विज-2026 का आयोजन*

देवभूमि जेके न्यूज डोईवाला 27 अगस्त 2026 दिन बृहस्पतिवार- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के बाल रोग विभाग की ओर से 39वीं यूजी आईएपी क्विज-2026 के…


देवभूमि जेके न्यूज डोईवाला 27 अगस्त 2026 दिन बृहस्पतिवार-

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के बाल रोग विभाग की ओर से 39वीं यूजी आईएपी क्विज-2026 के कॉलेज राउंड का सफल आयोजन किया गया। आदि कैलाश सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और पीडियाट्रिक्स के विभिन्न क्षेत्रों में अपने ज्ञान, क्लीनिकल रीजनिंग, डायग्नोस्टिक स्किल्स एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ओम बोरकर और जान्हवी टापरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित मिश्रा और सिमरन शर्मा रनर-अप रहे। विजेता एवं रनर-अप टीमों को मुख्य अतिथि प्रति-कुलपति डॉ. ए.के. देवरानी एवं महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रति-कुलपति डॉ. ए.के. देवरारी ने विद्यार्थियों की दक्षता, आत्मविश्वास और शैक्षणिक तैयारी की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान ने बाल रोग विभाग द्वारा स्नातक विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों की प्रशंसा की। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सनोबर वसीम ने इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की समृद्ध विरासत और युवा चिकित्सा पेशेवरों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विजेता टीम अब यूजी आईएपी क्विज़ के डिविजनल राउंड में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेगी, जहाँ उसका मुकाबला राज्य के अन्य कॉलेजों की विजेता टीमों से होगा। क्विज का संचालन डॉ. नीरुल पंडिता एवं डॉ. सोनम अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सनोबर वसीम, डॉ. अल्पा गुप्ता, डॉ. अनिल रावत, डॉ. आशीष कुमार सिमल्टी, डॉ. नितिका अग्रवाल, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. ज्योति वालिया, डॉ. सोनम अग्रवाल, डॉ. मंदीप खालसा, डॉ. तल्हा रहमान, डॉ. हरप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.