उत्तराखंड

*ऋषिकेश-निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में अंग एवं नेत्रदान विषय पर कार्यशाला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 31 जुलाई 2026- संपूर्ण भारतवर्ष में प्रत्येक वर्ष '03 अगस्त' को 'अंगदान दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इसी संदर्भ में लायंस क्लब…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 31 जुलाई 2026-

संपूर्ण भारतवर्ष में प्रत्येक वर्ष ’03 अगस्त’ को ‘अंगदान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसी संदर्भ में लायंस क्लब एवं मोहन फाउंडेशन एम्स ऋषिकेश के सौजन्य से संपूर्ण जुलाई माह को अंगदान जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लायंस क्लब देवभूमि ऋषिकेश , मोहन फाउंडेशन तथा एम्स ऋषिकेश के सौजन्य से निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के सभागार में अंग एवं नेत्रदान विषय पर कार्यशाला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं रंजना शर्मा एवं नेहा भल्ला के सहयोग से हुआ।

इस कार्यक्रम में महिपाल चौहान, संचित अरोड़ा, अरुण शर्मा तथा बिंदिया भाटिया आदि सम्मानित अतिथियों ने अपनी ओजस्वी वाणी में विद्यार्थियों को अंग एवं नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इससे जुड़ी भ्रांतियां एवं मिथकों को दूर करते हुए बताया कि अंग एवं नेत्रों का दाता मृत्यु उपरांत भी कई लोगों को नया जीवन व दृष्टि प्रदान कर सकता है। इस संदर्भ में विद्यालय की काउंसलर नेहा भल्ला ने अपना व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किया ।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्रश्नोत्तर के माध्यम से किया। कार्यशाला का समापन अंग एवं नेत्रदान के समर्थन में सामूहिक शपथ के साथ हुआ ।

जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए 25 जुलाई 2026 को इसी विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 7 से 9 तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विषय के प्रति अपनी जागरूकता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया तथा स्वयं अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी अनुभव किया। लायंस क्लब एवं मोहन फाउंडेशन से आए गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिनमें श्री गोपाल नारंग, श्री गुलशन चंदानी, श्री मनमोहन भोला, श्री सुरेंद्र कथुरिया श्री संचित अरोड़ा एवं श्री अरुण शर्मा आदि उपस्थित थे।

पुरस्कृत विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं –

कक्षा 7 — शर्मिष्ठा शर्मा- प्रथम

सुदक्षिणा भट्ट – द्वितीय अक्षिता पेटवाल- तृतीय

कक्षा 8 ई -अगम्या नेगी- प्रथम

आरोही कंडवाल-द्वितीय अक्षिता गोयल – तृतीय

कक्षा 9- समृद्धि कठैत- प्रथम दीपिका भट्ट द्वितीय परिणीति जुयाल तृतीय

अंततः यह सत्र जानकारी पूर्ण रहने के साथ-साथ विद्यार्थियों के हृदय में संवेदनशीलता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को परिपक्व करने में सहायक हुआ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.