देवभूमि जेके न्यूज 24 जुलाई 2026-
एम्स ऋषिकेश एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में हरेला पर्व के उपलक्ष में एम्स परिसर में सैकड़ो पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों एवं एम्स निदेशक मीनू सिंह सहित तमाम लोगों ने आज हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधारोपण कर हरित पर्यावरण का दिया संदेश।
पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंची निदेशक एम्स प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के समुचित उपायों से ही जीवन का संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने प्राणवायु को जीवन का आधार बताया और पर्यावरण संवर्धन की महत्ता को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण मुहिम को विभिन्न क्षेत्रों में वर्षभर जारी रखने की पुरजोर आवश्यकता बताई।
आपको बता दे की कि राज्य में बीती 16 जुलाई से हरेला पर्व महिना का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एम्स परिसर गेट नंबर-दो स्थित मिलेट कैफे के आसपास के क्षेत्रों में संस्थान की निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह की देखरेख में एम्स के चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं रोटरी क्लब ऋषिकेश के सदस्यों ने पौधरोपण अभियान चलाया।
इस पौधारोपण में औषधीय गुणों से युक्त विभिन्न प्रजातियों के हर्बल पौधों का रोपण किया गया। बताया गया है कि इस दौरान अशोक, आंवला, हरड़, बहेड़ा सहित तमाम औषधियों के करीब 50 से अधिक पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद्, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, डीन अकादमिक प्रोफेसर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डीन रिसर्च प्रो. एसके हांडू, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्यश्री, आयुष विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका पठानिया, एसई कर्नल कुशल देव, ईई महावीर सिंह, पीपीएस विनीत कुमार, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलॅय मोहंती, रोटरी क्लब के अध्यक्ष एमएस बिष्ट, सचिव मनीष राजपूत, रोटेरियन जितेंद्र बर्थवाल, गोपाल अग्रवाल, हिमांशु गुल्हाटी, डॉ. डी के श्रीवास्तव, डॉ. हरिओम प्रसाद, रोटेरियन नवीन अग्रवाल तमाम लोग शामिल हुए।





0 Comments