उत्तराखंड

*ऋषिकेश-सिद्धचक्र विधान के चौथे दिन पर ऋषिकेश नगर निगम महापौर शंभू पासवान एवं सतीश कुमार जैन ने किया प्रतिभाग*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 24 जुलाई 2026- श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर हरिद्वार मार्ग पर चल रहे हैं आठ दिवसीय महामंडल सिद्धचक्र विधान के चौथे दिन पर ऋषिकेश…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 24 जुलाई 2026-

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर हरिद्वार मार्ग पर चल रहे हैं आठ दिवसीय महामंडल सिद्धचक्र विधान के चौथे दिन पर ऋषिकेश नगर निगम महापौर शंभू पासवान एवं सतीश कुमार जैन अध्यक्ष उत्तराखंड भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

महापौर शंभू पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज सदैव धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। इस विधान से जैन समाज ही नहीं अपितु सम्पूर्ण सनातन समाज का भी उद्धार होगा और इसके लिए मैं दिल की गहराइयों से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं ।
इसके साथ ही सतीश कुमार जैन ने कहा कि यह विधान केवल मनुष्य पर्याय में ही कर सकते हैं तथा इसमें सभी सिद्धियों का अर्चना करते हैं जिसके कारण सभी का कल्याण होता है विश्व के कल्याण हेतु समापन पर यह किया जाता है।

कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार जैन एवं अरविंद कुमार जैन को भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उसके बाद विधान का आयोजन प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में प्रदीप कुमार जैन, मृदुला जैन, अतुल जैन, रेखा जैन, अरविंद कुमार जैन ,दीप जैन ,संजीव जैन ,वंदना जैन, अशोक कुमार जैन ,अंशु जैन ,अंकुर जैन, राहुल जैन ,सुभाष जैन, राकेश कुमार जैन कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार जैन ,सचिन जैन ,अमित जैन ,अंकुर जैन राम झूला ,महेश जैन, महेंद्र जैन, डॉक्टर प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष ,अशोक कुमार जैन, पूनम जैन, सुमित जैन ,अमित जैन, सविता जैन श्यामपुर ,रुचि जैन श्यामपुर, ममता जैन, रजनीश जैन ,कमलेश जैन ,उषा जैन ,सुषमा जैन ,अंजलि जैन, ममता जैन, ढालवाला ,अनीता जैन, दिव्या जैन एवं जैन समाज के भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया देवेश जैन शास्त्री एवं आदेश कुमार जैन संगीतकार के रूप में कुशल निर्देशन एवं संचालन में विधान भव्य रूप में चल रहा है।

आज के कार्यक्रम के समापन पर डॉक्टर प्रमोद कुमार जैन ने सभी धर्म प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। आप सभी का सहयोग सदैव जैन समाज के कार्यक्रम में रहता है ।मैं भविष्य में भी आशा करता हूं कि आपका सहयोग मिलता रहेगा और हम जैन समाज के प्रति कार्यक्रम को दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाते रहेंगे।

एक बार पुनः आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.