उत्तराखंड

*कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी व्यापारियों की समस्या*

देवभूमि जे के न्यूज़- 21/07/2026* उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री शहरी विकास राम सिंह खेड़ा आज युवा संवाद कार्यक्रम में ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं…

देवभूमि जे के न्यूज़- 21/07/2026*

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री शहरी विकास राम सिंह खेड़ा आज युवा संवाद कार्यक्रम में ऋषिकेश पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि किस प्रकार से नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दुकानों के किराए अनियमित रूप से बढ़ा दिए गए हैं।

जिस कारण व्यापारियों में काफी असंतोष फैला हुआ है। राम सिंह खेड़ा जी ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को शालीनता से सुना और इस पर यथासंभव कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि किराए में अनियमितता नहीं होनी चाहिए इस विषय पर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और जो जायज किराया होगा वह लिया जाएगा।

मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया भी मौजूद रहे उन्होंने भी राम सिंह खेड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान ऋषिकेश भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी सहित व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, पवन शर्मा, सुशील रस्तोगी, विमल ठाकुर एवं नगर के अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.