उत्तराखंड

*इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने किया पौधरोपण*

देवभूमि जेके न्यूज ,ऋषिकेश- उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर (महाराष्ट्र भवन), ऋषिकेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम का…

देवभूमि जेके न्यूज ,ऋषिकेश-

उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर (महाराष्ट्र भवन), ऋषिकेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए क्लब की ओर से विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को बिस्किट, टॉफ़ी एवं अन्य उपहार भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर क्लब की नवनियुक्त अध्यक्षा ऋतु असूजा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान क्लब द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया गया।
उन्होंने उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से कहा, “प्रकृति हमारा जीवन है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हरेला पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी धरती को हरा-भरा रखना है।” उन्होंने बच्चों को हर साल कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा ऋतु असूजा, सचिव सीमा सिंह, कोषाध्यक्ष नलिनी शर्मा, डॉ. ऋतु प्रसाद एवं रेखा गर्ग द्वारा पौधारोपण हेतु पौधे भेंट किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति इनर व्हील क्लब ऋषिकेश की प्रतिबद्धता का सुंदर उदाहरण रहा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.