देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश –
हेल्प एज इंडिया देहरादून के सौजन्य से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा एक डिजिटल लिटरेसी सेमीनार, स्मार्ट फोन के बारे में, साइबर सुरक्षा के बारे में, सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श नगर में आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने डिजिटल लिटरेसी, स्मार्ट फोन के इस्तेमाल, आदि के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की। हेल्प एज इंडिया देहरादून के स्टेट अधिकारी चैतन्य उपाध्याय, एवम् प्रोजेक्ट मैनेजर अंकिता ने सभी सदस्यों को डिजिटल लिटरेसी के गुर बताए। संगठन के अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा एवं महासचिव एस पी अग्रवाल ने बताया कि संगठन वरिष्ठों के हित में समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। इस अवसर पर डा हरीश धींगरा, मदन वालिया,के एस राणा, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार दीक्षित, ओ पी मुल्तानी, सतीश शर्मा, सुरेन्द्र आहूजा, अशोक कुमार शर्मा, हरीश तोमर, बल राम सिंह बिष्ट, तृप्ता धींगरा, विजय बाला शर्मा, गणेशी लाल, एच एस असवाल, हर चरण सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश धींगरा,आदि उपस्थित रहे।







0 Comments