ऋषिकेश

*अभिभावकों एवं शिक्षकों में मध्य छात्र छात्राओं की शैक्षिक प्रगति को लेकर हुआ संवाद*

देवभूमि जेके न्यूज 12 जुलाई 2026ऋषिकेश। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास,…


देवभूमि जेके न्यूज 12 जुलाई 2026ऋषिकेश।
विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास, अनुशासन एवं प्रथम मासिक परीक्षा के परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अभिभावकों को उनके पाल्यों की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराते हुए प्रथम मासिक परीक्षा का परिणाम दिखाया गया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

विद्यालय के शिक्षक वीरेन्द्र कंसवाल एवं शिक्षिका रजनी गर्ग ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नियमित संवाद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। दोनों के समन्वित प्रयासों से ही छात्र बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
उपप्रधानाचार्य डॉ. नागेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि समय-समय पर होने वाला अभिभावक-शिक्षक संवाद विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति को और अधिक सुदृढ़ बनाता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने तथा विद्यालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह अभिभावक-शिक्षक बैठक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच समन्वय को सशक्त बनाते हुए यह पैरेंट्स मीटिंग निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर रविन्द्र परमार, सतीश चौहान, मनोज पंत, मनोरमा शर्मा, चन्द्रप्रकाश डोभाल, राजेश शर्मा एवं विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.