उत्तराखंड

*ऋषिकेश- प्रेस क्लब के पत्रकारों एवं पार्षदों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच संपन्न- पार्षदों ने 18 रन से मुकाबला किया अपने नाम*

देवभूमि जे के न्यूज,12/07/2026-ऋषिकेश- ऋषिकेश प्रेस क्लब एकादश और पार्षद एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पार्षद एकादश ने 18 रन से जीत हासिल की। रविवार को…

देवभूमि जे के न्यूज,12/07/2026-ऋषिकेश- ऋषिकेश प्रेस क्लब एकादश और पार्षद एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पार्षद एकादश ने 18 रन से जीत हासिल की। रविवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर के खेल मैदान में आयोजित मुकाबले में पार्षद एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। क्लब एकादश के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी की। जिससे आरम्भिक बल्लेबाजों को खुलकर खेलना का मौका नहीं मिला, लेकिन मध्य ओवरों में क्लब के गेंदबाज लाइन लेंथ से भटक गए। जिसका फायदा उठाकर पार्षद एकादश के अभिनव मलिक और चेतन चौहान ने खुलकर बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 182 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे क्लब के बल्लेबाजों पर दबाव शुरू से नजर आया। पंकज कौशल और अमित ने टीम को ठोस शुरुआत दी, रन गति बढ़ाने के प्रयास में पंकज अपना विकेट हो बैठे। ओपनर अमित ने मध्य क्रम में दीपक पुरोहित के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। बड़े शॉट के प्रयास में दीपक लॉन्ग ऑन में कैच थमा बैठे। कप्तान विनय पांडे ने भी कुछ अच्छे हाथ दिखाए। रन गति बढ़ाने के प्रयास में बल्लेबाज अपने विकेट खोते रहे। आखिर में पार्षद एकादश ने 18 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ऋषिकेश प्रेस क्लब की टीम में दीपक सेमवाल, राजेश रावत,मनोज राणा,विनय पांडे, सूरजमानी सिलस्वाल, जयकुमार तिवारी, गौरव ममगाई, , दीपक पुरोहित,पंकज कौशल,कृष्ण मुरारी, अमित कुमार ने भाग लिया, वहीं नगर निगम ऋषिकेश के पार्षदों की टीम में अभिनव मलिक, एकांत गोयल,अमित उप्पल, राजेश कोठियाल, सचबीर भंडारी,विकास तेवतिया,चेतन चौहान देवेंद्र कुमार, संजय ध्यानी, अजय दास,किशन मंडल शामिल थे।

देखें मैच का रोमांचक वीडियो-

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.