देवभूमि जे के न्यूज़, -(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश, उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शख्सियत चारु कोठारी को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्य निर्माण आंदोलनकारी कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद आंदोलनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
चारु कोठारी ने अपने पति एवं पूर्व दायित्वधारी भगतराम कोठारी के साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद देकर सम्मानित किया है। राजनीति के साथ-साथ चारु कोठारी सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रही हैं और विभिन्न सामाजिक पहल के जरिए समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देती रही हैं।
खास बात यह है कि तीर्थनगरी ऋषिकेश को यह दूसरा मौका मिला है जब यहां की किसी महिला को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वरिष्ठ आंदोलनकारी उषा रावत भी इस पद को सुशोभित कर चुकी हैं।
चारु कोठारी नियुक्ति को लेकर विभिन्न संगठनों और आंदोलनकारियों ने इसे राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
