उत्तराखंड

*मां विंध्यवासिनी के दर्शन हेतु एस.वी.एम सी के विद्यार्थियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

मां विंध्यवासिनी के दर्शन हेतु एस.वी.एम सी के विद्यार्थियों की बसों को प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं वरिष्ठ पत्रकार जयकुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। देवभूमि जे…

मां विंध्यवासिनी के दर्शन हेतु एस.वी.एम सी के विद्यार्थियों की बसों को प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं वरिष्ठ पत्रकार जयकुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश से जूनियर वर्ग के लगभग 120 विद्यार्थी मां विंध्यवासिनी के पावन दर्शन हेतु आज तीन बसों में सवार होकर रवाना हुए। इस धार्मिक यात्रा में विद्यालय के कई शिक्षकगण भी विद्यार्थियों के साथ सम्मिलित हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि — “धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की यात्राएँ विद्यार्थियों में आस्था, अनुशासन और भारतीय संस्कारों के प्रति श्रद्धा का संचार करती हैं। ऐसे अनुभव उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।”

इस अवसर पर गृह परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना, बोर्ड परीक्षा प्रभारी सतीश चौहान, अजीत रावत, नेहा मालयान, रविन्द्र परमार, अनिल भंडारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

देखें वीडियो-

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.