उत्तराखंड

*कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की कार्यप्रणाली*

देव भूमि जे के न्यूज - दिनांक: 06.06.2025 गुरुवार को बालावाला में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिले ऋषिकेश के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला…

देव भूमि जे के न्यूज –
दिनांक: 06.06.2025

गुरुवार को बालावाला में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिले ऋषिकेश के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रखी गई। जिसका उद्देश्य सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर पिछले 11 वर्षों में किए विकासात्मक प्रयासों पर चर्चा करना एवं 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लिए गए संकल्प को पूर्ण करने के लिए रूपरेखा को तैयार करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि “भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को चौपाल स्तर से लेके और राष्ट्रीय स्तर तक ऐसे कार्यक्रम सौंपती है जो आम जनमानस को समाज से जोड़कर उनकी जड़ों को मजबूत करते हैं।
फिर चाहे वीरों के सम्मान में तिरंगा यात्रा हो या अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती हो सभी प्रकार के कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति का आभास कराते हैं।
यदि 2047 तक हमें भारत को विकसित बनाना है तो हर एक नागरिक को आपस में मिलकर कार्य करना होगा।
हम घर घर जाकर लोगों को मोदी जी के विकसित भारत का संकल्प दिलाएंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल जी ने भी कार्यशाला में पधारने हेतु प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का अभिवादन किया और ऋषिकेश जिले (सांगठनिक) में सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से जनता के बीच ले जाने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने भी सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।
सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन को समझ कर आगामी कार्यक्रमों के लिए कमर कस ली है।
अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किस प्रकार समाज के हर नागरिक को संकल्प से सिद्धि तक की उस यात्रा में जोड़ा जाता है।
कार्यशाला में जिला प्रभारी विनय गोयल , स्थानीय विधायक बृज भूषण गैरोला , दर्जधारी राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा एवं गिरीश डोभाल, आयोजक मंडल के अध्यक्ष सौरभ नौडियाल , मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सिंह, चमन पोखरियाल, सुरेंद्र बिष्ट, पंकज शर्मा, गीतांजलि रावत, रश्मि देवी समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.