उत्तराखंड

*देहरादून के एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर किया आत्महत्या-कार में मिली 07लाशें*

डेस्क - पंचकूला (हरियाणा) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तराखंड के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों ने कथित तौर पर…

डेस्क – पंचकूला (हरियाणा) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तराखंड के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों ने कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कार में सभी के शव मिले, जो देहरादून नंबर की बताई जा रही है।

प्राप्त खबरों के अनुसार देहरादून के एक परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर कर दी आत्महत्या । कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के देहरादून के एक परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मरने वालों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। कार में से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में खड़ी कार में देहरादून के परिवार ने की खुदकुशी।

पुलिस के मुताबिक करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। बाकी परिवार के सदस्यों की पहचान बाकी है।

सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही कि परिवार कहां का रहने वाला है। हालांकि गाड़ी देहरादून आरटीओ में रजिस्टर्ड है और आरसी के अनुसार उसके मालिक का नाम गंभीर सिंह नेगी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.