उत्तराखंड

*भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 06.04.2025 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ऋषिकेश में समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर अपना 46वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 06.04.2025 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ऋषिकेश में समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर अपना 46वा स्थापना दिवस मनाया गया।

इस दौरान राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा जी द्वारा एवं प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य बृजेश कुमार शर्मा द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण करके संगठन की विचारधार को लोगों तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती के माध्यम से की गई।

समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कालिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 46 वर्षों से राष्ट्रभक्ति और अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए लगातार देश हित के लिए कार्य करती आई है और इसको आगे बढ़ाना ही हमारा और हमारी सरकार का लक्ष्य है।
विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी धरातल स्तर पर जन जन के विकास हेतु कार्य कर रही है।

ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में मनोज ध्यानी जिला उपाध्यक्ष, संदीप गुप्ता पूर्व राज्यमंत्री, कृष्ण कुमार सिंघल पूर्व राज्यमंत्री, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगावर सिंह, निखिल बर्थवाल, अजय वीर, सुधा असवाल, निर्माला उनियाल, शिवम् टुटेजा, पूर्णिमा तायल, दीपक बिष्ट, राकेश पार्छा, भावना किशोर गौड़, नंद किशोर जाटव, कुलदीप टंडन, दीपक भारद्वाज, पार्षद आशु डंग, सुजीत यादव, जितेंद्र पाल पाठी आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.