ऋषिकेश

*ऋषिकेश-चन्द्रभागा पुल पर अज्ञातवाहन की टक्कर से 40 वर्षीय स्कूटी सवार की मौत*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश ,दिनाक 14.07.26 दिनांक 13.07.2026 को रात्रि लगभग 10:17 बजे स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गई कि चन्द्रभागा पुल के मध्य स्कूटी सं UK08BJ7547 किसी…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश ,दिनाक 14.07.26

दिनांक 13.07.2026 को रात्रि लगभग 10:17 बजे स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गई कि चन्द्रभागा पुल के मध्य स्कूटी सं UK08BJ7547 किसी अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना ऋषिकेश पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। स्थानीय व्यक्तियों द्वारा घायल स्कूटी चालक को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान मूर्ति राम नौटियाल पुत्र श्री रामदयाल नौटियाल, निवासी ग्राम जोगत, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी, हाल निवासी ढालवाला, जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। मूर्ति राम नौटियाल जी पूजा पाठ का कार्य करते थे और ढालवाला किराए में रहते थे घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी संख्या UK08BJ7547 तथा मृतक के पास से प्राप्त सामान को सुरक्षा की दृष्टि से थाना ऋषिकेश में सुरक्षित दाखिल किया गया है। उपरोक्त संबंध में थाना ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 303/2026 धारा 281, 106 bns पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.