ऋषिकेश

*ऋषिकेश-शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की वैधानिक कार्रवाई*

देवभूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश, जनपद देहरादून,दिनांक: 14.07.2026 सात मोड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना* के अंतर्गत वन विभाग एवं NHAI द्वारा पेड़ों की कटान का कार्य किया…

देवभूमि जे के न्यूज़,ऋषिकेश, जनपद देहरादून,दिनांक: 14.07.2026 सात मोड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना* के अंतर्गत वन विभाग एवं NHAI द्वारा पेड़ों की कटान का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा पेड़ों से लिपटकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
मौके पर उपस्थित पुलिस बल, वन विभाग एवं NHAI के अधिकारियों द्वारा संबंधित व्यक्तियों को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा न डालने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बार-बार अनुरोध किया गया। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति नहीं माने और मौके पर डटे रहे।
शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा 09 पुरुष एवं 04 महिलाओं सहित कुल 13 व्यक्तियों को धारा 170(1), 126 एवं 135 BNSS* के अंतर्गत लगभग 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई करते हुए आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

*गिरफ्तार पुरुष/महिला का नाम पता*

1. श्रीमती प्रमिला रावत, निवासी गढ़ी कैंट रोड, जनपद देहरादून, उम्र 46 वर्ष।
2. श्रीमती दीप्ति रावत, निवासी नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 42 वर्ष।
3. सौम्य पुत्र स्व. रघुवीर सिंह, निवासी दुर्गा चौक, भानियावाला, डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष।
4. पवन बिष्ट पुत्र श्री बलवीर सिंह बिष्ट, निवासी चोपड़ा फार्म, श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
5. मुकेश भट्ट पुत्र श्री दिनेश भट्ट, निवासी चोपड़ा फार्म, श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष।
6. शैलेन्द्र गुंसाई पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह गुंसाई, निवासी अठूरवाला विस्थापित, भानियावाला, डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष।
7. राकेश पुत्र श्री बृजपाल, निवासी दुर्गा मंदिर, भानियावाला, डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
8. हिमांशु पुण्डीर पुत्र श्री मंगल सिंह, निवासी निरंजनपुर, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष।
9. भुवन चन्द्र पाठक पुत्र श्री गोपाल पाठक, निवासी जनपद बागेश्वर, उम्र 52 वर्ष।
10. त्रिलोचन भट्ट पुत्र श्री जनार्दन भट्ट, निवासी बालावाला, जनपद देहरादून, उम्र 59 वर्ष।
11. राघवेन्द्र पुत्र श्री रामनरेश, निवासी सहस्त्रधारा रोड, जनपद देहरादून, उम्र 63 वर्ष।
12. श्रीमती निर्मला पत्नी श्री एल.आर. सिंह बिष्ट, निवासी सरस्वती विहार, जनपद देहरादून, उम्र 64 वर्ष।
13. श्रीमती विजया मैठाणी पत्नी श्री गिरीश चन्द्र मैठाणी, निवासी नत्थुवाला रोड, जनपद देहरादून, उम्र 70 वर्ष।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.