ऋषिकेश

*अभिनेत्री मेहर विज ने पूर्णानंद घाट पर की महिला गंगा आरती, महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर*

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश।** हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मेहर विज मंगलवार को जानकी सेतु स्थित पूर्णानंद घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में…

देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश।**

हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मेहर विज मंगलवार को जानकी सेतु स्थित पूर्णानंद घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में प्रतिभाग कर मां गंगा की आरती एवं हवन किया। इस दौरान उन्होंने महिला गंगा आरती में शामिल महिलाओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और महिला सशक्तीकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।

अभिनेत्री मेहर विज को वर्ष 2015 में रिलीज हुई सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से विशेष लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में मां की प्रभावशाली भूमिका निभाई। इसके अलावा वह ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’, ‘तुम बिन-2’, ‘भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ और ‘महाराज’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।

मेहर विज ने कहा कि वह महिलाओं को कमजोर भूमिकाओं में नहीं देखना चाहतीं। जब उन्हें पता चला कि उत्तराखंड में महिलाएं पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती करती हैं, तो उनके मन में भी इन महिलाओं के साथ आरती करने की इच्छा हुई। आज उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना किसी भी देश के मानव विकास और संपूर्ण राष्ट्र निर्माण का सपना पूरा नहीं हो सकता। भारत में लैंगिक समानता से आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी और देश आने वाले दशक में विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। महिला सशक्तीकरण तभी वास्तविक रूप लेगा, जब महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में समान भागीदारी मिलेगी। समाज के विकास में मातृशक्ति का विशेष योगदान है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने के साथ ही अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं लेने का अधिकार मिलना चाहिए। अपने निर्णय लेने की स्वतंत्रता का अभाव महिलाओं के सशक्तीकरण की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।

प्रस्थान के समय अभिनेत्री मेहर विज ने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर उन्हें अप्रतिम आनंद की अनुभूति हुई है। यहां की दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से उनके हृदय में शांति एवं आत्मबल का संचार हुआ है।

इस अवसर पर डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि सरकार और समाज के सभी वर्गों को रूढ़िवादी एवं संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर महिलाओं को जन्म से लेकर जीवन के प्रत्येक पड़ाव तक समान अधिकार और सम्मान देना होगा। तभी मानव विकास की यात्रा सही मायने में पूर्ण मानी जाएगी। महिलाओं का अपने निर्णय स्वयं लेने के मामले में आत्मनिर्भर होना बेहद आवश्यक है।

अभिनेत्री मेहर विज ने ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी से मुलाकात कर उत्तराखंड में महिला गंगा आरती की शुरुआत कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। महिला गंगा आरती में डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, प्रियंका नेगी सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.