आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- तुम कौन हो?
27 अगस्त 2026 , दिन बृहस्पतिवार
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो। आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
आज का प्रेरक प्रसंग- तुम कौन हो?
एक संन्यासी सारी दुनिया की यात्रा करके भारत वापस लौटा था । एक छोटी सी रियासत में मेहमान बना ।
उस रियासत के राजा ने जाकर संन्यासी को कहा :
स्वामी, एक प्रश्न मैं बीस वर्षो से निरंतर पूछ रहा हूं । कोई उत्तर नहीं मिलता ।
क्या आप मुझे उत्तर देंगे?
संन्यासी ने राजा से कहा : निसंदेह आज तुम खाली नहीं लौटोगे। निश्चित दूंगा। पूछो।
राजा ने कहा : मैं ईश्वर से मिलना चाहता हूं । ईश्वर को समझाने की कोशिश मत करना। मैं सीधा मिलना चाहता हूं।
उस संन्यासी ने कहा : अभी मिलना चाहते हैं कि थोड़ी देर ठहर कर?
राजा ने कहा: माफ़ करिए , शायद आप समझे नहीं। मैं परम पिता परमात्मा की बात कर रहा हूं, आप यह तो नहीं समझे कि किसी ईश्वर नाम वाले व्यक्ति की बात कर रहा हूं ; जो आप कहते हैं कि अभी मिलना है कि थोड़ी देर रुक सकते हो?
संन्यासी ने कहा : महानुभाव, भूलने की कोई गुंजाइश नहीं है। मैं तो चौबीस घंटे परमात्मा से मिलाने का ही धंधा करता हूं। अभी मिलना है कि थोड़ी देर रुक सकते हैं, सीधा जवाब दें।
तुम तो बीस साल से भगवान से मिलने को उत्सुक हो और आज वक्त आ गया तो मिल लो।
राजा ने हिम्मत की और उसने कहा : अच्छा मैं अभी मिलना चाहता हूं मिला दीजिए।
संन्यासी ने कहा : इस छोटे से कागज पर अपना नाम पता लिख दो ताकि मैं भगवान के पास पहुंचा दूं कि आप कौन हैं।
राजा ने अपना नाम, अपना महल का नाम, अपना परिचय, अपनी उपाधियां लिखकर उन्हें दी!
तब वह संन्यासी बोला कि महाशय, ये सब बाते मुझे झूठ और असत्य मालूम होती हैं जो आपने कागज पर लिखीं हैं।
राजा हतप्रभ था कि इस सन्यासी को मेरे परिचय पर संदेह क्यों हो रहा है?
संन्यासी ने कहा : अगर तुम्हारा नाम बदल दें तो क्या तुम बदल जाओगे? तुम्हारी चेतना, तुम्हारी सत्ता, तुम्हारा व्यक्तित्व दूसरा हो जाएगा?
उस राजा ने कहा : नहीं, नाम के बदलने से मैं क्यों बदलूंगा? नाम, नाम है, और मैं, मैं हूं!
तो संन्यासी ने कहा : एक बात तो तय हो गई कि नाम तुम्हारा परिचय नहीं है, क्योंकि तुम उसके बदलने से बदलते नहीं। आज तुम राजा हो, कल गांव के भिखारी हो जाओगे तो क्या बदल जाओगे?
उस राजा ने कहा : नहीं, अगर मेरा राज्य चला जाएगा, मैं भिखारी भी हो जाऊंगा, लेकिन मैं क्यों बदल जाऊंगा? मैं तो जो हूं, हूं। राजा होकर जो हूं, भिखारी होकर भी वही रहूँगा! अगर महल, राज्य और धन- संपति नहीं भी होगी तो भी मैं तो वही रहूंगा जो मैं हूं!
फिर संन्यासी ने कहा : तो तय हो गई दूसरी बात कि राज्य तुम्हारा परिचय नहीं है, क्योंकि राज्य छिन जाए तो भी तुम बदलते नहीं।
अब ये बताओ तुम्हारी उम्र कितनी है?
उसने कहा : चालीस वर्ष!
संन्यासी ने कहा: तो पचास वर्ष के होकर क्या तुम कुछ और हो जाओगे? जब तुम बीस वर्ष या जब बच्चे थे तो क्या तब तुम कोई और थे?
उस राजा ने कहा : नहीं! उम्र बदलती है, शरीर बदलता है लेकिन मैं कभी नहीं बदला! मैं तो जो बचपन में था, जो मेरे भीतर था, वह आज भी है!
संन्यासी ने कहा : अब तो उम्र भी तुम्हारा परिचय नहीं रहा, शरीर भी तुम्हारा परिचय नहीं रहा! अब अपना असली परिचय लिखकर दो कि असलियत में तुम कौन हो? अगर वह आप लिख दोगे तो मैं उसे भगवान के पास पहुंचा दूंगा, अन्यथा गलत जानकारी देने के कारण मैं भी झूठा बनूंगा तुम्हारे साथ! अभी तक तुम स्वयं बतला चुके हो कि अब तक का दिया परिचय तुम्हारा नहीं है।
राजा बोला : अब तो बड़ी कठिनाई हो गई। उसे तो मैं भी नहीं जानता! आखिर जो मैं हूं , उसे तो मैं नहीं जानता! अब तक मैं इन्हीं को अपना परिचय समझता था!
संन्यासी ने कहा : मेरे लिय भी यह धर्म संकट है कि जिसका मैं परिचय भी न दे सकूं, बता भी न सकूं कि कौन मिलना चाहता है, तो भगवान भी क्या कहेंगे कि किसको मिलाना चाहता है?
तो जाओ पहले इसको खोज लो कि *तुम कौन हो ।*
और मैं तुमसे वचन देता हूं कि जिस दिन तुम यह जान लोगे कि तुम कौन हो, उस दिन तुम्हें भगवान को खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी , क्योंकि स्वयं को जानने में ही वह भी जान लिया जाएगा जो परमात्मा है यानी जिसने खुद को जान लिया उसने परमात्मा को पा लिया!
खुद के बोध के लिए सदगुरु की शरणागत होना होगा तभी साक्षात् परम ब्रह्म का दर्शन हो पायेगा!
जिसने भी वह दर्शन किया, अपने अन्दर जीते जी किया।
सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, वो पर्याप्त है।।






0 Comments