उत्तराखंड

*मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना*

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख…

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का सानिध्य और आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। उनके निधन से उत्पन्न दुःख को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.