उत्तराखंड

ब्रेकिंग -अनियमितताओं के चलते विष्णु प्रसाद त्रिवेदी वरिष्ठ विपणन अधिकारी को किया निलंबित

देव भूमि जे के न्यूज,दिनांकः 3 अप्रैल, 2025 देहरादून- विगत दिनों गूलरघाटी राजकीय अन्न भंडार में जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें अनेकों अनियमिताएं पाई गई जिसके…

ब्रेकिंग -अनियमितताओं के चलते विष्णु प्रसाद त्रिवेदी वरिष्ठ विपणन अधिकारी को किया निलंबित

देव भूमि जे के न्यूज,दिनांकः 3 अप्रैल, 2025 देहरादून-

विगत दिनों गूलरघाटी राजकीय अन्न भंडार में जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें अनेकों अनियमिताएं पाई गई जिसके परिपेक्ष्य में मार्केटिंग ऑफिसर विष्णु प्रसाद त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन मामले के अनुसार जिलाधिकारी देहरादून के कार्यालय आदेशांक 261/आर०ए०-2025, दिनांक 01.04.2025 के माध्यम से गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डार में जिला प्रशासन की टीम द्वारा दिनांक 26/27.03.2025 को किए गए संयुक्त निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर पायी गयी अनियमितताओं के संबंध में जिलाधिकारी, देहरादून द्वारा गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डार पर तैनात विष्णु प्रसाद त्रिवेदी, वरिष्ठ विपणन अधिकारी को निलंबित कर निलंबन काल में मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून के कार्यालय में संबद्ध किया गया है, साथ ही विष्णु प्रसाद त्रिवेदी के स्थान पर किसी अन्य विपणन अधिकारी की तैनाती करने के निर्देश दिए गए है। उक्त के क्रम में नकरौंदा, गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डार पर अग्रिम आदेशों तक श्रीमती संयोगिता, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, डोईवाला को तैनात किया जाता है। श्रीमती संयोगिता, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, डोईवाला अपने कार्यों के साथ-साथ नकरौंदा, गुलरघाटी केन्द्र पर भी दैनिक राजकीय कार्यों का नियमानुसार संपादन करना सुनिश्चित करेंगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.