उत्तराखंड

थाना ऋषिकेश में नए कोतवाल ये होंगे – तीन प्रभारी निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने तीन इंस्पेक्टरों और दो सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाल ऋषिकेश इंस्पेक्टर राजेंद्र…

थाना ऋषिकेश में नए कोतवाल ये होंगे – तीन प्रभारी निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने तीन इंस्पेक्टरों और दो सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाल ऋषिकेश इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया को पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, अब तक चुनाव सैल की जिम्मेदारी देख रहे इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान के पटेललगर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। पटलेनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह राणा को ऋषिकेश कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा दो सब इंस्पेक्टरों का भी तबाला किया गया है। राजपुर थानाध्यक्ष एसआई पीडी भट्ट को सेलाकुई तथा सेलाकुई के थानाध्यक्ष एसआई शेंकी कुमार के राजपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.