ऋषिकेश

ऋषिकेश परिसर में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित.

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश, 17 अक्टूबर 2026। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को विभिन्न महाविद्यालयों एवं परिसरों के नवनिर्वाचित छात्रसंघ…

ऋषिकेश परिसर में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित.

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश, 17 अक्टूबर 2026। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को विभिन्न महाविद्यालयों एवं परिसरों के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एपी दुबे ने किया। परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने विभिन्न महाविद्यालयों एवं परिसरों से पहुंचे छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चन्द्रा ने छात्रसंघ की भूमिका, उसके उद्देश्यों एवं छात्रहित में उसकी जिम्मेदारियों को लेकर विद्यार्थियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य शास्ता प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. हेमलता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्यों एवं छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों एवं परिसरों से आए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं कुलपति के समक्ष रखीं। कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय में मौजूद कमियों को दूर करने और विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं को भी छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी समस्याओं के समाधान एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम के समापन पर कला संकायाध्यक्ष प्रो. पीके सिंह ने सभी अतिथियों, छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में परिसर के समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.