
देवभूमि जे के न्यूज , ऋषिकेश : 6 जुलाई 2026
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला में संचालित बिना वैध परपत्रों के संचालित अवैध नशा मुक्ति केंद्र के बंद होने पर क्षेत्रीय जनता ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। पूर्व ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा के नेतृत्व में स्थानीय लोग ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे और विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अवैध रूप से संचालित केंद्र से क्षेत्र में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल था। विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनहित से जुड़े मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा एवं क्षेत्र की शांति उनकी प्राथमिकता है।
इस दौरान उत्तम भंडारी (उप प्रधान, जोगीवाला माफी), संदीप कालूरा, विजय सिंह तयाल, हरदीप भंडारी, ललिता बगियाल, माहेश्वरी मेहर, रमेश भंडारी सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

0 Comments