देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 15 अगस्त 2026 –
ब्लू राइडर्स साइकिल क्लब ऋषिकेश द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साइकिल प्रभात फेरी का आयोजन पूर्व की भांति धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। देशभक्ति के जोश से ओत-प्रोत इस साइकिल प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में साइकिल राइडरों ने भाग लिया और लोगों को स्वस्थ जीवन, नशामुक्ति तथा प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया।
साइकिल प्रभात फेरी को क्लब संरक्षक कुलदीप असवल, डॉ निधि गुप्ता एवं शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रभात फेरी रैली पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर बैराज – आईडीपीएल – गीता नगर – कोयल घाटी – घाट चौराहा होते हुए त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पहुंची, जहां राष्ट्रगान ब वंदे मातरम् गीत गा कर समापन किया गया।
इस दौरान साइकिल राइडरों और बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। आयोजन के व्यवस्थापक अब्दुल रहमान एवं बलवीर जस्सल ने सभी प्रतिभागी बच्चों एवं साइकिल राइडरों को बैग एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शर्मा व राकेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे एवं साइकिल राइडर प्रभात फेरी में शामिल हुए, इस आयोजन ने शहरवासियों को देशभक्ति के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, नशामुक्त समाज और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया, साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है, साथी सभी बच्चों को ब्लू राइडर ग्रुप ने बैग, पानी की बोतल आदि उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार भी दिया गया।
इस अवसर पर अब्दुल रहमान एवं बलबीर जस्सल ने कहा कि साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना जरूरी है, साइकिल चलाना स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। युवाओं को फिटनेस के साथ-साथ नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुचाने के लिए आगे आना चाहिए, इसी क्रम में सरकार को हर शहर में साइकिल ट्रैक का निर्माण करना चाहिए।
कार्यक्रम में संजय शर्मा, जितेंद्र बिष्ट, नरेंद्र मालवा, शैलेश भंडारी, सरदार कुलवंत सिंह, स. बूटा सिंह, अजय प्रजापती, लक्ष्मण चौहान, यशपाल चौहान, बब्बू डिमरी, जे.जे. तोमर, साहिल जुगलान, चंद्र नेगी, प्रवीण राजपूत, अशोक नेगी, सुनील प्रभाकर, प्रदीप शर्मा, अनुराग अग्रवाल, विवेक तिवारी, नरेंद्र कैंतुरा, अमित उप्पल, गगन, नितिन पवार, नटवर श्याम, अतुल सरीन, वीरेंद्र नौटियाल, विकास अत्री, कुशल पवार, सौरभ गर्ग, पंकज बिष्ट, सुदेश शर्मा, इतवार भंडारी, प्रिंस सक्सेना, वीरेंद्र जोशी, संजय तिवारी, सौरभ मैथानी, राजू जेसल, अरविंद गोसाई, गुलशन राय, सौरभ अग्रवाल, अमृतबाली एवं बड़ी संख्या में प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।







0 Comments