उत्तराखंड

*ऋषिकेश-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने थामा भाजपा का दामन -विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 01 दिसंबर 2024 । कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष व वर्तमान मीडिया प्रभारी प्रदीप चंद्र ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 01 दिसंबर 2024 ।

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष व वर्तमान मीडिया प्रभारी प्रदीप चंद्र ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा। उन्हें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी है। आज हर वर्ग, युवा, बुजुर्ग, महिला, शिक्षित तथा हर समुदाय का नागरिक भाजपा के विचारों से प्रभावित है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारे राष्ट्रवादी सोच, सनातनी विचारधारा तथा दुर्गम क्षेत्र में बैठे व्यक्ति तक के विकास के लिए कार्य करती है, उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की सरकारे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करती हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व नेता प्रदीप चंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहने के बावजूद सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है। भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर वीरभद्र भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता प्रधान, रोशनी अग्रवाल तथा समाजसेवी मानवेंद्र सिंह कंडारी आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.