उत्तराखंड

*राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के डेंटल सर्जन की हार्ट अटैक से मौत*

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश -एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में तैनात डेंटल सर्जन डा. ललित जैन (52 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार की…

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश -एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में तैनात डेंटल सर्जन डा. ललित जैन (52 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे वह ओपीडी में बैठकर पेशेंट को देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल का दौरा पड़ा। उन्हें राजकीय चिकित्सालय के ही आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश डॉ. पीके चंदोला ने बताया कि उनकी पत्नी नरेंद्र नगर चिकित्सालय में तैनात है। सूचना पर वह ऋषिकेश पहुंच गई है। डेंटल सर्जन की मृत्यु से सभी चिकित्सकों और स्टाफ में शोक व्याप्त हो गया। यहां तैनात चिकित्सक की मृत्यु के पश्चात आवश्यक सेवाओं को छोड़कर चिकित्सालय में अवकाश घोषित कर दिया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.