उत्तराखंड

*डॉ. विजय धस्माना ने किया हिमालयन हॉस्पिटल में हाईटेक सर्जिकल आईसीयू का उद्घाटन*

देव भूमि जे के न्यूज,28-November-2024 डोईवालाः स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार करते हुए हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट ने एक ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। हॉस्पिटल में 14 बिस्तरों वाले…

देव भूमि जे के न्यूज,28-November-2024 डोईवालाः स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार करते हुए हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट ने एक ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। हॉस्पिटल में 14 बिस्तरों वाले एक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नये सर्जिकल आईसीयू वार्ड ने काम करना शुरू कर दिया है। एडवांसड मॉनिटरिंग सिस्टम से संपन्न सर्जिकल आईसीयू वार्ड में मरीजों का उपचार और बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
गुरूवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने संस्थापक डॉ. स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सर्जिकल आईसीयू वार्ड का औपचारिक उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1200 बिस्तर के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रुप में हिमालयन हॉस्पिटल ने लोगों के बीच एक विश्वास कायम किया है। पेसेंट केयर को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नये सर्जिकल आईसीयू में सभी 14 बैड वेंटिलेटर सुविधायुक्त है। इसके अलावा चौबीस घंटे वार्ड में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा। उन्होंने मेडिकल स्टाफ से गंभीर देखभाल के दौरान रोगी और परिचारक परामर्श के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान निदेशक हॉस्पिटल सेवाएं डॉ. हेमचंद्र, महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेन्द्र चौहान, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. ऐके देवरारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश माहेश्वरी, विभागध्यक्ष डॉ. सोनिका अग्रवाल, डॉ. गुरजीत खुराना, डॉ. नंद किशोर, डॉ. सोनू सामा, डॉ. अमित लाल, डॉ. आशीष सेमल्टी, डॉ. अनिल जुयाल मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.