उत्तराखंड

*ऋषिकेश-नटराज चौक के पास दुर्घटना का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार- UKD नेता समेत 3 की हुई थी मौत*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश - रविवार देर शाम यानी 23.11.24 को रात्रि समय 22.00 बजे के लगभग नटराज चौक के पास देहादून जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश – रविवार देर शाम यानी 23.11.24 को रात्रि समय 22.00 बजे के लगभग नटराज चौक के पास देहादून जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे के रास्ते से ट्रक संख्या UK14CA 3234 मुख्य़ सड़क पर ऊपर चढ रहा था तो ट्रक की गति अधिक होने के कारण सडक किनारे खड़े वाहनों को ट्रक ने टक्कर मारकर वाहनों को क्षतिग्रस्त किया, इसके साथ ही वाहनों के पास खडे 03 व्यक्तियों को भी ट्रक द्वारा टक्कर मारी गई. जिससे तीनों व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये. एम्स में उपचार के दौरान 02 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, 01 का उपचार एम्स अस्पताल में चला. आज प्रातः [सोमवार] दौरान उपचार जतिन की भी मृत्यु हो गई। ट्रक को कब्जे मे लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक़, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता मृतक–
गुरजीत सिंह पुत्र स्व0 देवेंद्र सिंह निवासी शेरगढ़ रेशम माजरीग्रांट लालतप्पड़ ऋषिकेश उम्र 36 वर्ष।
त्रिवेन्द्र पंवार पुत्र स्व0 चन्दन सिंह पंवार नि0 265/5 देहरादून रोड निकट डायमंड होटल ऋषिकेश उम्र – 71 वर्ष।
जतिन पुत्र पवन सिंह नि0 – रिठाला रोहणी सैक्टर दिल्ली उम्र – 23 वर्ष।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.