उत्तराखंड

*ऋषिकेश- पुलिस द्वारा मायाकुंड से बच्चा चोरी करने वाली महिला अभियुक्ता को चन्दघण्टों में किया गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज– 27.10.2024 कोतवाली ऋषिकेश- *अभियुक्तगणो द्वारा किये गये घटना का विवरण- *1-दि0 27.10.24 को संजय पुत्र पडोकी निवासी ग्राम छतईखेरा थाना अजगैल जिला उन्नाव…

देव भूमि जे के न्यूज– 27.10.2024 कोतवाली ऋषिकेश-

*अभियुक्तगणो द्वारा किये गये घटना का विवरण-

*1-दि0 27.10.24 को संजय पुत्र पडोकी निवासी ग्राम छतईखेरा थाना अजगैल जिला उन्नाव उ0प्र0 हाल पता झुग्गी झोपडी मायाकुण्ड ऋषिकेश जिला देहरादून द्वारा तहरीर के देकर अवगत कराया कि दिनांक 27.10.2024 को मेरी बेटी रिवाशी उम्र डेढ वर्ष को करीब 11.35 बजे अज्ञात महिला द्वारा घर से उठाकर ले जाने तहरीर के आधार पर तत्काल थाना हाजा पर मु0अ0सं0 568/2024 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अभियुक्ता की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में अलग- अलग टीमे गठित की गयी। गठित टीमो द्वारा थाना हाजा क्षेत्र में घाटो के आसपास कैमरे देखे गये एवं परिजनो को भी साथ ही रहा चन्दघण्टो में ही दि0 27.10.24 को गठित पुलिस टीम द्वारा त्रिवेणी घाट से *1- अभियुक्ता नितेश कुमारी पत्नी नीरज पुत्री आशाराम निवासी दानीपुर थाना पिहानी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र – 45 वर्ष गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से अपहरण किये हुई बच्ची रिवांशी को सकुशल बरामद किया गया । बच्ची को सकुशल पाकर बच्ची के परिजनो द्वारा भावुकतापूर्वक सराहना करते हुए देहरादून पुलिस का धन्यवाद किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता-

*1-अभियुक्ता नितेश कुमारी पत्नी नीरज पुत्री आशाराम निवासी दानीपुर थाना पिहानी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र – 45 वर्ष.

*गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास-

उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
*1- उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल*
*2-उ0नि0 दिनेश राणा*
*3- कानि0 विनीत कुमार*
*4-म0कानि0 पूजा*
*5-म0कानि0 मित्रा देवी*

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.