ऋषिकेश

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनके जन्म दिवस पर किया भावपूर्ण स्मरण।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 10 सितंबर 2024 । क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनके जन्म दिवस…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 10 सितंबर 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनके जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया है।

डॉ अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.