उत्तराखंड

हरिद्वार -दिनदहाडे़ ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती -मौके पर मची अफरातफरी -पुलिस के आला अधिकारी मौके पर.

डेस्क -हरिद्वार में लुटेरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है रविवार को दिन दहाड़े लूट की घटना से दहशत फैल गई है हथियारबंद बदमाशों ने हरिद्वार…

डेस्क -हरिद्वार में लुटेरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है रविवार को दिन दहाड़े लूट की घटना से दहशत फैल गई है हथियारबंद बदमाशों ने हरिद्वार में रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूटपाट की और वादरदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
घटनास्थल पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार एसपी, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है
जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाए। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.