उत्तराखंड

*दुःखद-परमार्थ घाट गंगा में नहाते हुए 2 बच्चे डूबे -एक का शव बरामद -परिवार में मचा कोहराम*

देव भूमि जे के न्यूज 11/06/2024- एसडीआरएफ के अनुसार कल दिनाक 10 जून को शाम के समय परमार्थ घाट हरिद्वार में नदी में नहाते हुए 2 बच्चे डूब…

देव भूमि जे के न्यूज 11/06/2024-

एसडीआरएफ के अनुसार कल दिनाक 10 जून को शाम के समय परमार्थ घाट हरिद्वार में नदी में नहाते हुए 2 बच्चे डूब गए,

दोनो बच्चे कानपुर के रहने वाले थे जो अपने परिवार संग यहां आए थे, परिवार पास में आश्रम में कथा में आए थे, इसी दौरान दोनों बच्चे नदी में चले गए और नदी तैरने के प्रयास में डूब गए,

आज सुबह से एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ढाल वाला ऋषिकेश व जल पुलिस हरिद्वार सर्च अभियान जारी है।

एस डी आर एफ डीप डाइबर पंकज बिष्ट द्वारा 15 से 20 फीट गहराई में जाकर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, टीम द्वारा शव को जिला पुलिस को सुपर्द कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है,
अन्य की तलाश जारी है , परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद है।
हर्ष पुत्र राकेश उम्र 13 बर्ष ग्राम सपाई, थाना विधनु कानपुर, का शव बरामद कर लिया गया है।
नमन पुत्र स्वर्गीय प्रदीप उम्र 15 वर्ष ग्राम सराय , थाना कल्याण पुर, जिला कानपुर का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.