ऋषिकेश

परमार्थ निकेतन में कार्यरत कर्मचारी ने लगाई फांसी।

देव भूमि जे के न्यूज,24/04/2024- परमार्थ निकेतन आश्रम के कार्यरत 40 वर्षीय लकी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम…

देव भूमि जे के न्यूज,24/04/2024-
परमार्थ निकेतन आश्रम के कार्यरत 40 वर्षीय लकी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि परमार्थ निकेतन आश्रम में काम करने वाले लक्की (40 वर्ष) बीती रात खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बगल के कमरे में उसके परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। कमरे के भीतर उसने फांसी लगा ली। परिवार वालों को जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मौत का भी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.