ऋषिकेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के 2 साल सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर हुआ गोष्ठी।

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 10/04/2024- आज रेलवे रोड स्थित चुनाव कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के 2 साल सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर एक बैठक…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 10/04/2024-

आज रेलवे रोड स्थित चुनाव कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के 2 साल सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पीसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला व मदन मोहन शर्मा ने कहा कि इन दो सालों में करण माहरा कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात एक कर मेहनत कर रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन का निरंतर कार्य कर रहे हैं वह इसके लिए बधाई के पात्र है उन्हेंने यह भी कहा कि वीरेंद्र रावत जी की जीत पक्की दिखाई दे रही है
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महाराज जी के 2 वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर उन्हें बधाई प्रेषित की, और समस्त कांग्रेसजनों का मिष्ठान्न द्वारा मुँह मीठा कराया तथा उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र के कांग्रेसजनों को भी समस्त वार्डों में हो रहे जनसम्पर्क के लगभग 90% वार्ड पूर्ण होने पर समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क कर रहे है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप लोग इस लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं देखना एक दिन हमारी यह मेहनत जरुर सफल होगी l
आज के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह,पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंन्द्र रमोला, संजय गुप्ता,शैलेंद्र बिष्ट,मदन मोहन शर्मा ,दीप शर्मा, श्रीमती विमला रावत, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, बृजभूषण बहुगुणा, बी.एस.पयाल,अरविंद जैन, प्रदीप जैन,देवेंद्र प्रजापति,ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग,राजेश शाह,मुकेश जाटव,मुन्नी देवी,आनंदी देवी राजेंद्र कोठारी, हरी सिंह नेगी,संजय भारद्वाज विनोद रतूड़ी,राजेश गोयल, जतिन जाटव,रामकुमार भतालिए, प्रवीण जाटव, मनीष जाटव, राजेश शर्मा, करमचंद गोसाई कमल सिंह विकास जाटव ओम सिंह पवार अशोक शर्मा,आदित्य झा, सचिन शर्मा, गौरव अग्रवाल, आदि कोंग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.