देवभूमि जे के न्यूज 06 अप्रैल 2024 को खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे जिला खेल कार्यलय नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल द्वारा अन्तर्राट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एवं मतदाता जागरूका अभियान के अंतर्गत एक दिवसिया वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें कुल 6 टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसका उद्घाटन टिहरी जिले के खेल प्रभारी दीपक रावत जी एवं खेल प्रेमी पे्रम मोहन कण्डारी ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुनिकीरेती और ओ0आई0एम0टी0 ऋषिकेश के बीच हुआ, जिसमें ओ0आई0एम0टी0 ने मुनिकीरेती को सीधे 2-0 से हराकर जीत प्राप्त करी। पुरूस्कार वितरण में खेल प्रभारी ओ0आई0एम0टी0 सनिल रावत और प्रेम मोहन कण्डारी जी मौजूद थे।
