ऋषिकेश

*ऋषिकेश -वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 07/04/2024-एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सा कैंप में भारी वरिष्ठ नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 07/04/2024-एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सा कैंप में भारी वरिष्ठ नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।
हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज पहले शनिवार को जीवनी माई धर्म शाला परिसर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में डाकटर नीतू (जनरल फिजिशियन), ई एन टी विशेषज्ञ डा दीपक सांगवान एवम नेत्र विषेशज्ञ डॉक्टर् मानसी पांडे, डा आलम एवम डा राजन चौधरी की टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 72 बुजुर्गो ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया ।संगठन ने नगर के सभी स्कूलों के बच्चो के नेत्र जॉच का संकल्प लिया है ।एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, आलोक शर्मा, दिनेश मुद्गल, ओ पी मुल्तानी, अरविन्द जैन, ओम प्रकाश टुटेजा ,सत्येन्द्र शर्मा , ब्रह्म कुमार शर्मा, वेद प्रकाश ढींगरा हरचरण सिंह,नरेन्द्र दीक्षित, सत्य प्रकाश गुप्ता, जवाहर त्रिपाठी,आदि उपस्थित रहे.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.