ऋषिकेश

*ऋषिकेश -सेंट्रो कार में 10 पेटी अवैध देशी शराब की तस्करी करते 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज- 03/02/2024 ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी…

देवभूमि जे के न्यूज- 03/02/2024 ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में आज दिनांक 03 फरवरी 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर डी जी बी आर चौक के पास से एक अभियुक्त को सेंट्रो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07DB1722 में कुल 10 पेटी अवैध देशी शराब जाफरान की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त-
सागर नेगी पुत्र इंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम भरवा कैटल मालदेवता थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल

*बरामदगी विवरण-
1-10 पेटी देशी शराब जाफरान 2-सेंट्रो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07DB1722

*पुलिस टीम-
1-उत्तम रमोला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
2-कांस्टेबल दिनेश मेहर
3-कांस्टेबल विकास 5-कांस्टेबल कुलदीप 6-कांस्टेबल अभिषेक

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.