ऋषिकेश

*ऋषिकेश : राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के जन्म दिवस पर नि .महापौर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वितरित किये गरीबों को कम्बल और गंगा आरती कर प्रार्थना की*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 03/02/2024- ऋषिकेश : बस अड्डा परिसर में नि .महापौर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों और असहाय…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 03/02/2024-

ऋषिकेश : बस अड्डा परिसर में नि .महापौर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए और शाम के वक्त मां गंगा की आरती कर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

शनिवार को राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषा उपाध्यक्ष नरेश बंसल के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के कार्यकर्ता बस अड्डा परिसर में एकत्रित हुए और नि .महापौर ऋषिकेश नगर निगम अनिता ममगाईं के नेतृत्व में कड़कड़ाती ठंड के बीच गरीबों, असहाय लोगों को कंबल वितरित किए । उसके बाद शाम के वक्त त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की आरती कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नि .महापौर अनिता ममगाईं ने कहा मां गंगा उनको दीर्घायु रखे और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए हम मां गंगा से प्रार्थना करते हैं। माँ गंगा उनको देश और पार्टी के लिए निरंतर विकास कार्य करने की शक्ति दे। वे न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि एक शानदार प्रशासक और संगठनकर्ता भी है। हम सबको उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा ,पंकज शर्मा, चेतन शर्मा, पवन शर्मा, गौरव कैंथोला,अजय कालड़ा, रमेश अरोड़ा, रोमा सहगल, भूपेंद्र राणा, राजेश गोतम, अक्षय खैरवाल, हर्ष व्यास, राजीव राणा, शैलेंद्र रस्तोगी, जीतू मुखर्जी,चरणजीत सिंह काजू, भगवती प्रसाद रतूड़ी,कमला गुंसोला, हरी सिंह रागन, जय प्रकाश रतूड़ी आदि भाजपा कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.