ऋषिकेश

*संस्कार सृजन विद्यालय में 75 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 26 जनवरी 2024 को संस्कार सृजन विद्यालय में 75 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 26 जनवरी 2024 को संस्कार सृजन विद्यालय में 75 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बिना जोशी अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पूर्व सदस्य, (बाल कल्याण ) ने बच्चों की प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया| मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद विद्यालय में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गये। इसी मौक़े पर ख़ुशी गौतम कक्षा 7 को मुख्य अतिथि द्वारा साइकिल देकर अकादमी पुरस्कार से नवाज़ा गया। नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए बच्चों ने गढ़वाली नृत्य, पंजाबी नृत्य,योगा,भजन आदि से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम सभी ज़िम्मेवार नागरिक की भूमिका क भूमिका का निर्वहन कर देश की एकता अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने कर्तव्यों एवं दायित्व का निर्वहन ईमानदारी व समर्पण भाव से करेंगे। इस अवसर पर संगीता पंवार , यशपाल पंवार,अखिलेश राणा, प्रियंका, लवली जैन्,रेनू मटेला,काजल, हिमांशु, अमन, योगिता,ऋतू आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.