उत्तराखंड

*कल्पना मंडल के नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में आएगा उजाला*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 12 नवंबर। मानवता और परोपकार की भावना से किया गया नेत्रदान किसी के जीवन में नई रोशनी ला सकता है। मायाकुंड, ऋषिकेश निवासी…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 12 नवंबर। मानवता और परोपकार की भावना से किया गया नेत्रदान किसी के जीवन में नई रोशनी ला सकता है। मायाकुंड, ऋषिकेश निवासी स्वर्गीय कल्पना मंडल (71 वर्ष) के नेत्रदान से अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों को इस खूबसूरत संसार को देखने का अवसर मिल सकेगा। उनके निधन के बाद परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज के सामने सेवा और संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को कल्पना मंडल का निधन हो गया था। उनकी बहू सुनीता मंडल ने अपनी सास की नेत्रदान की इच्छा को पूरा करने के लिए पहल की और इस संबंध में निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान के आतम प्रकाश (बाबू जी) को सूचना दी। सूचना मिलने पर संस्थान की टीम से डॉ. अमनजोत सिंह और मक्रेंदु ने उनके आवास पर पहुंचकर सफलतापूर्वक कॉर्निया प्राप्त किए। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

परिवार के इस निर्णय से दो जरूरतमंद नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद जगी है। निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान प्रशासन ने परिवार की सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन में उजाला लाने का माध्यम बन सकता है।

संस्थान ने आमजन से अपील की कि वे नेत्रदान के प्रति जागरूक बनें और मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए आगे आएं, ताकि दृष्टिहीन व्यक्तियों को फिर से दुनिया देखने का अवसर मिल सके।

नेत्रदान के लिए जरूरी सावधानियां

मृत्यु के छह घंटे के भीतर नेत्रदान की प्रक्रिया की जा सकती है। इस दौरान मृतक की आंखें बंद रखनी चाहिए और पलकों पर गीली रुई रखनी चाहिए। कमरे का पंखा बंद रखना चाहिए तथा संभव हो तो एसी चालू रखना चाहिए। सिर के नीचे तकिया रखने से भी प्रक्रिया में सहायता मिलती है।

नेत्रदान के संबंध में जानकारी अथवा सहयोग के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

संपर्क नंबर: +91-9837607526

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.