उत्तराखंड

*अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के सदस्यों ने पूर्णानंद घाट, जानकी झूला पर की गंगा आरती और हवन*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। पूर्णानंद घाट, जानकी झूला पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, देहरादून चैप्टर के 18 सदस्यों ने सहभागिता कर…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। पूर्णानंद घाट, जानकी झूला पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, देहरादून चैप्टर के 18 सदस्यों ने सहभागिता कर मां गंगा की दिव्य आरती एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष एस.एस. कोठियाल (आईजी, सेवानिवृत्त) ने कहा कि पूर्णानंद घाट पर आयोजित महिला गंगा आरती के दौरान पूरा वातावरण आध्यात्मिक आभा से सराबोर नजर आया। उन्होंने कहा कि महिला गंगा आरती पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन ने पूर्णानंद घाट को एक अलौकिक स्वरूप प्रदान किया है, जहां श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

परिषद के सभी सदस्यों ने मां गंगा की आरती में सम्मिलित होकर देश की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाने की प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हवन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्ति गीतों, घंटियों और शंखध्वनि की गूंज के बीच श्रद्धालु मां गंगा की आराधना में लीन नजर आए।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के सदस्यों ने ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी से मुलाकात कर महिला गंगा आरती की शुरुआत कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण, भारत में लैंगिक समानता और महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष एस.एस. कोठियाल (आईजी, सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष दिनेश भट्ट (आईजी, सेवानिवृत्त), अरुण शेखर बहुगुणा, रोहित कोछगांवे, अनिल सैनी, मंजू भट्ट, स्नेहलता भट्ट, सुभाषिनी, रश्मि शर्मा, साधना बहुगुणा, सरोज नौटियाल, प्रिया पाण्डेय, पल्लवी शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

महिला गंगा आरती में ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी, डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, पूनम रावत, बंदना नेगी, गायत्री देवी और प्रमिला सहित अन्य महिला आरतीकर्ताओं ने विधिवत मां गंगा की आरती संपन्न कराई।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.