ऋषिकेश

*ऋषिकेश -श्री कृष्ण कुंज आश्रम से दो महंगे मोबाइल चोरी- आरोपी गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 4 नवंबर।** ऋषिकेश पुलिस ने आश्रम के कक्ष से दो मोबाइल फोन चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को…


देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 4 नवंबर।** ऋषिकेश पुलिस ने आश्रम के कक्ष से दो मोबाइल फोन चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को स्वामी गोपालाचार्य, शिष्य स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, निवासी श्री कृष्ण कुंज, मायाकुंड ऋषिकेश ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कक्ष से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक अज्ञात व्यक्ति कक्ष में प्रवेश कर मोबाइल चोरी करता दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 575/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर डग रोड, ट्रांजिट कैंप के पीछे से आरोपी अर्जुन (28 वर्ष) पुत्र राजकुमार अरोड़ा, निवासी भैरव मंदिर, लक्ष्मण झूला रोड, ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए एक ONE PLUS 13R और एक ONE PLUS Note 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पंवार, कांस्टेबल विनीत कुमार, दिनेश कामली एवं धर्मवीर सिंह शामिल रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.